दो युवतियां एक दुसरे का हाथ थाम बडी गंडक नहर मे कूदी, गोताखोरो ने पांच घंटे तक की खोजबीन; लडकियों का नही चला को अता-पता

कुशीनगर : जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप से होकर गुजरने वाली बड़ी गंडक नहर के पुल पर रविवार को तकरीबन ग्यारह बजे दो लड़कियां पहुंची। वह अपने पैर से चप्पल उतारी, फिर रेलिंग पर दुपट्टा लटकाया और एक-दुसरे का हाथ थामकर नहर मे छलांग लगा दी।

यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो भींड जुट गई। फिर उन दोनो लडकियो की खोजबीन शुरू हुई। पांच गोताखोर लगाये गये लेकिन उनका कही कोई अता-पता नही चला। सूचना मिलने पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम लडकियो की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने  की मांग की है। दोनो इण्टरमीडिएट की छात्रा बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दुदही विकास खंड के भगवानपुर रकबा दुलमा पट्टी गांव के कंपोजिट विद्यालय के सामने कुछ लोगों ने दो लड़कियों को बड़ी गंडक नहर में कूदते हुए देखा। इसके बाद वह लोग दौडक़र पुल के पास के पास पहुंचे लेकिन तब तक पानी के तेज बहाव के कारण लडकियो नजर से ओझल हो चुकी थी।

कहना न होगा कि बड़ी गण्डक नहर इन दिनों उफान पर हैं। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे रकबा दुलमापट्टी के भगवानपुर पुल के आस पास कुछ चरवाहे अपनी बकरियां चरा रहे थे। चरवाहो की माने तो दोनो युवतिया अपना चप्पल एवं दुपट्टा नहर के पुल पर रख कर एक दुसरे का  हाथ थामकर नहर में कुद गई।

युवतियों के नहर में कुदते देख पहले तो चरवाहों ने शोर मचाया। बाद में पुलिस के लफड़े से बचने के लिए चुपचाप वहा से खिसक गये। चरवाहो के शोर मचाते देख वहा से गुजर रहे भगवानपुर निवासी आलोक तिवारी मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची और  स्थानीय गोताखोरो को बुलाकर युवतियों के खोजबीन शुरू किया।  

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद ने लड़कियों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की है।

चर्चा है कि गांव के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गंडक नहर मे लडकियों की कूदने की सूचना जब पुलिस को मिली तो थाना क्षेत्र से गायब लड़कियों की खोजबीन की जाने लगी। करीब तीन घंटे बाद इनके बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि नहर में डूबी एक लडक़ी का नाम रानी उर्फ सप्पू उम्र करीब 18 वर्ष है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसडिय़ा गांव के निवासी सदीक मियां की पुत्री है।

दूसरी लडक़ी का नाम भी रानी है, जो इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री बताई जा रही है। दोनों लड़कियां हम उम्र हैं। चर्चा है कि उनका गांव के ही एक युवक से प्रेम चल रहा है। शनिवार की शाम को उस युवक ने किसी बात पर जहर खा लिया था।

परिवार वाले उसका फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस बात की जानकारी जब इन लड़कियों को हुई तो रात में ही घर से निकल गईं। गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी के भगवानपुर टोला के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। अभी इनका पता नहीं चला है। खोजबीन जारी है।

यह आरएनएस की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे Doon Horizon की टीम ने संपादित नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *