सट्टा किंग मन्नू नत्थानी अपने भाई के साथ रायपुर में पकड़ाया

जनता से रिश्ता, रायपुर। अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित कर रहे मन्नू नत्थानी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी में अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर ऑनलाईन सट्टा का सिंडिकेट संचालन कर रहा है। आज ही रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी तथा कैलाश ठाकरे होना बताया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा जेम्स-777, लकीबुक91 डॉटकॉम एवं अन्य ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. बनाकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपने साथी अश्वनी शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अश्वनी शर्मा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप, मैकबुक, 01 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2,80,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये तथा 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल का रिकॉर्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 179/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 एवं 66डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों से सट्टा सिंडीकेट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, मन्नू नत्थानी के भाई लालू नत्थानी भी पुलिस की गिरफ्त में है. पूछताछ में जिनके भी नाम सामने आयेंगे उन पर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

सट्टा किंग मन्नू नत्थानी के बारे में जानिए – 8 साल पहले पुलिस ने एमसीएक्स के कारोबार में वसूली के लिए मसल पॉवर का उपयोग करने के आरोप में मन्नू नत्थानी की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और चर्चित खाईवाल और सटोरिया मदन नत्थानी का पुत्र मन्नू नत्थानी है, जो अपने पुश्तैनी कारोबार के गोरखधंधों को अपनाया। मन्नू नत्थानी अपने आप में एक सट्टेबाजों का गैंग चलाता है।

इसकी गैंग में शामिल सभी सट्टेबाज कई तरह के काले कारोबारों का काम करते है। जिसमें अपहरण, लूटपाट, हत्या, गैंगवार, जैसे अपराध शामिल है। मन्नू छत्तीसगढ़ और पूरे भारत का सबसे प्रख्यात सटोरिया मन्नू नत्थनी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

जिसके बाद मन्नू नत्थानी को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी। कई सालों से मन्नू नत्थानी पुलिस को चकमा दे रहा है। मन्नू के खिलाफ सिविल लाइन और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी अपहरण का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया था कि मन्नू ने पैसों की वसूली के लिए मारपीट और अपहरण किया था।

मन्नू कुछ आईपीएस, आईएएस और अन्य अधिकारियों का करीबी है। भाजपा-कांग्रेसी नेताओं के बेटों से उसके अच्छे संबंध है। उनके साथ मुंबई आता-जाता है। वह कुछ विभाग में भी सरकारी ठेके का काम कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही राजनीति से जुड़े लोग थाने पहुंच गए थे।

शहर के सभी नामचीन छुटभैया नेता छोटे से लेकर बड़े पुलिस अधिकारियों को फोन करते थक नहीं रहे है मन्नू नत्थानी को छुड़ाने के लिए। कुख्यात मदन नत्थानी सटोरिए का लड़का मन्नू नत्थानी छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं को अपनी जेब में रखने का दावा करता है।

और पुलिस अधिकारियों के सामने कर भी रहा है। शहर की आम जनता रायपुर पुलिस की कार्रवाई की वाहा-वाई करते थक नहीं रही है। लोगों का कहना अब सट्टेबाजों का सबसे बड़ा सरगना मन्नू नत्थानी और उसका भाई लालू नत्थानी पुलिस की गिरफ्त में आए। देशभर के कई शहरों की पुलिस मन्नू नत्थानी को तलाश रही थी. इस बीच छग की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बाजी मार ली.

गिरफ्तार आरोपी 

01. अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी पिता एन.जी नत्थानी निवासी 402 डायमण्ड ए अशोका रतन थाना मोवा पण्डरी रायपुर।

02. कैलाश ठाकरे पिता स्व. भारत ठाकरे उम्र 37 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर।

03. अश्वनी शर्मा पिता मनोज शर्मा उम्र 35 साल निवासी समता कॉलोनी थाना आजाद चौक रायपुर।

राजस्थान में भी सटोरिए पकड़ाए

भीलवाड़ा पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिजोलिया पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आज शाम सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिजोलिया प्रखंड के तिलस्वा गांव में सट्टा खेलते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

सट्टा खेलते 51 हजार 9 सौ रुपए नकद व 14 दो पहिया वाहन जब्त किए हैं। सट्टेबाजों को बिजोलिया थाने लाकर कार्रवाई की गई, जबकि वाहनों को कसया पुलिस चौकी पर रखा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से सटोरियों में खलबली मच गई।

थानाध्यक्ष उगमाराम बैनीवाल ने बताया कि तिलस्वा गांव में जुआ व सट्टा लगाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील पुत्र जमुना लाल तेली अरोली, संपत पुत्र शिव लाल सोनी मंडलगढ़ सोनू पुत्र शरीफ हुसैन सिंगोली संजय पुत्र जगदीश भगवान बिजोलिया, अंकित पुत्र मोतीलाल घाट राणा जी की गुड़िया, कमलेश पुत्र मांगीलाल बलाई गोवर्धन निवास कनीराम पुत्र रूपा धाकड़ सिंगोली, प्रकाश पुत्र किशन व जानकी लाल धाकड़ भैंसरोड गढ़, जमीर पुत्र नियाज मोहम्मद मंडलगढ़, धर्मेंद्र सिंधी पुत्र छगनलाल मंडलगढ़, घनश्याम बंशीलाल सोनी, मांडलगढ़ लालाराम पुत्र घनश्याम मंडलगढ़ शामिल हैं। मौके पर जुआ खेलते गिरफ्तार। आपको बता दें कि पुलिस की डीएसटी टीम ने 3 महीने पहले किशन निवास चौराहा और नाला का माताजी गांव में कार्रवाई करते हुए सटोरियों को गिरफ्तार किया था.

ऑनलाइन लड़कियां उपलब्ध कराने के मामले में पैसा वसूल वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आसपुर थाना क्षेत्र के सकानी कस्बे में ऑनलाइन लड़कियां उपलब्ध कराने और मोटी रकम वसूलने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सवाई सिंह सोढा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सकानी कस्बे में दो व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन लड़कियां उपलब्ध करायी जाती हैं.

इन बच्चियों को उपलब्ध कराने के लिए मोटी रकम वसूल की जा रही है। जिस पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर उक्त व्यक्तियों से बातचीत की। इस दौरान आरोपी के बयान के अनुसार राशि खाते में जमा करा दी गई। जिसके बाद लड़कियों की फोटो दिखाई गई।

बाद में दोनों व्यक्तियों को ऑनलाइन ट्रेस किया गया और कुलदेवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सकानी निवासी प्रकाश (22) पुत्र लालजी पाटीदार व सुरेंद्र पुत्र भगवान पाटीदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़कियों की फोटो वेबसाइट पर डालकर और विज्ञापन देकर ग्राहकों को फंसाते हैं। ग्राहकों से उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करता है। वेबसाइट पर विज्ञापन डालने पर ग्राहकों को ठगा और मोलभाव किया जाता है। इस दौरान लोग शर्म के मारे शिकायत भी नहीं कर पाते हैं।

Source : janta se rishta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *