लाइफ बॉय साबुन, किंडरजॉय, रेड बुल जैसी ये दस चीज़ें धड़ल्ले से बिक रही भारत में, पर विदेशों में है बैन

चलिए आज उन्हीं प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं जिनपर तो विदेश में तो पाबंदी लगी है लेकिन भारत में धड़ल्ले से बिक रही है। इस बात की भी पूरी संभावना है कि आपके घर में भी ये चीजें जरूर होंगी या आप भी इनका इस्तेमाल करते होंगे।

लाइफ बॉय साबुन

40 साल से अधिक समय से लाइफब्वॉय साबुन यह भारत के गांव-गांव, शहर-शहर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह साबुन यूरोपीय देशों में टेस्ट में फेल हो गया। उसे त्वचा के प्रति ज्यादा कठोर मानकर बैन कर दिया गया है।
रेड बुल

रेड बुल की बिक्री भी भारत में खूब होती है लेकिन यूरोपीय देशों में इसपर प्रतिबंध है। इसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हानिकारक माना गया है। इसमें पाए जाने वाले केमिकल्स और ड्रग्स सेहत के लिए अच्छे नहीं बताए जाते। इसमें पाए जाने वाले केमिकल्स और ड्रग्स सेहत के लिए अच्छे नहीं बताए जाते।

किंडरजॉय

बच्चों को ज्यादा पसंद आने वाला किंडरजॉय अमेरिका में प्रतिबंधित है। इसके कई अलग-अलग प्रकारों को कनाडा और मेक्सिको में भी बैन किया जा चुका है। इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना गया है।

मारूती सुजुकी आल्टो 800

इस कार को मानके के अनुसार सुरक्षित नहीं माना गया है। जिस कारण कई देशों में इसपर बैन लगा दिया गया है। प्रतिबंध लगाए गए देशों के अनुसार मारूती सुजुकी आल्टो 800 से दुर्घटनाओं में इजाफा देखा गया है. हालांकि, यह भारत में अच्छीखासी लोकप्रिय है।

बिना पॉश्चुराइज दूध

भारत के कई गांवों और शहरों में अधिकतक जगह खुले दूध की ही बिक्री होती है। यानी जो दूध पॉश्चुराइज नहीं किया होता है उसकी भी धड़ल्ले से बिक्री होती है।लेकिन अमेरिका और कनाडा में बिना पॉश्चुराइज दूध पर प्रतिबंध है। दरअसल सूक्ष्मजीव और रोगाणुओं के चलते बिना पॉश्चुराइज दूध बेचना बैन है।

डीकोल्ड टोटल

डीकोल्ड टोटल जैसी कई पेनकिलर्स दवाइयों पर अमेरिका और यूरोपीय कंट्री में बैन है। लेकिन इन दवाओं (Medicines) पर भारत में बैन नहीं है। इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है।

समोसा

समोसा हमारे देश में लोग खूब पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है अफ्रीका के सोमालिया में इसपर प्रतिबंध है। पहले ये वहां बिका करता था लेकिन वहां के आतंकवादी ग्रुप अल शबाब ने उसे ईसाइयत का प्रतीक मानते हुए प्रतिबंधित कर दिया।

कीटनाशक

भारत में फलों और सब्जियों पर कीटनाशक का छिड़काव करना आम बात है। लेकिन किटनाशक स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक है इसलिए इसे कई यूरोपीय देशों में प्रतिबंधित किया गया है।

जैली स्वीट

अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में जैली स्वीट पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन भारत में इसपर कोई पाबंदी नहीं है। यहां के बच्चे इसे जमकर खाते हैं।

डिस्प्रिन

भारत में सिर दर्द होने पर अक्सर लोग दवाई की दुकान से डिस्प्रिन उठा लाते हैं। कई लोग तो हमेशा इसे साथ में रखते हैं। किसी भी तरह के दर्द में सबसे पहले डिस्प्रिन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अमेरिका और यूरोप में ये प्रतिबंधित है। क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं मानी जाती। क्योंकि ये शरीर में प्लेटलेट्स को कम कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *