Vastu Tips: घडी को टांगने के भी होते है खास नियम, इस दिशा में कभी न लगाएं घड़ी?

Vastu Tips For Wall Clock: वास्तु के अनुसार, घर में रखी हर एक वस्तु के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन प्रभावित होता है। हम सभी के जीवन में समय का बहुत महत्व है और हर किसी के घर में दीवार घड़ी जरूर होती है।

वास्तु के अनुसार, घर की सही दिशा में घड़ी लगाने से व्यक्ति का भाग्य साथ देता है और सुख-सौभाग्य में वृ्द्धि होती है। वहीं, वास्तु की गलत दिशा में दीवार घड़ी लगाने से व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक, घर की किस दिशा में दिवार घड़ी लगाना शुभ होता है?

घर में दीवार घड़ी लगाने के वास्तु नियम:

  • वास्तु के अनुसार, घर के पूर्व दिशा में दीवार घड़ी लगना सबसे उत्तम माना गया है।
  • घर के दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इससे लाइफ में नेगेटिविटी बढ़ती है।
  • मान्यता है कि दरवाजे के ऊपर भी घड़ी लगाने से बचना चाहिए।
  • वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में बेड के ठीक सामने घड़ी नहीं लगाना चाहिए। यदि बेड के सामने घड़ी हो, तो बेड का प्रतिबिंब घड़ी पर नहीं पड़ना चाहिए। इससे बुरा असर पड़ता है।
  • ऐसी घड़ी का इस्तेमाल ना करें, जिसका समय असल समय से पीछे चलता है। हमेशा घड़ी का समय सही रखें या कुछ मिनट आगे भी रख सकते हैं।
  • इसके साथ ही घड़ी की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदी दीवार घड़ी के इस्तेमाल से घर में गृह-क्लेश और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनती है।
  • वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी बंद घड़ी का इससे व्यक्ति को जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
  • दीवार घड़ी के शीशे टूटे नहीं होने चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार, नीले, काले और केसरिया रंग की दीवार घड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

घड़ी का आकार कैसा हो?

  • वास्तु के मुताबिक, घर की दीवार पर लगीं घड़ी की सही दिशा ही नहीं बल्कि आकार भी बहुत मायने रखता है।
  • घर में पेंडुलम घड़ी का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना गया है।
  • अगर आपके घर में भी गृह-क्लेश की स्थिति रहती है, तो आठ भुजाओं वाली दीवार घड़ी घर में लगा सकते हैं। इससे परिजनों के बीच मनमुटाव दूर होता है और घर में खुशहाली का माहौल रहता है।
  • मान्यता है कि घर में गोल आकार की घड़ी लगाना चाहिए। इससे धन का आवक बढ़ता है। बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और कार्य-व्यापार में तरक्की मिलती है।
  • आप घर में ओवल शेप की भी घड़ी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • अगर पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास बढ़ रही है, तो शादीशुदा जोड़े को हार्ट शेप वाली घड़ी बेडरूम में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
  • वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी तिकोने आकार की घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *