नकली सोने के बिस्कुट समेत एक ठग गिरफ्तार

कामरूप (असम), 06 मई (हि.स.)। कामरूप जिला के रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर नकली सोना के चार बिस्कुट समेत एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात चार नकली सोना के बिस्कुट के साथ अब्दुल कादिर नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। शातिर ठग शोणितपुर जिला के रंगापारा का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार युवक इलाके में सोना के नकली बिस्कुट बेचने के लिए आया था। जब्त नकली सोना के बिस्कुट का वजन लगभग 2 किग्रा बताया गया है। यह अभियान रंगिया पुलिस थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी के नेतृत्व में चलाया गया था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *