प्रयागराज : संगम में डूबने से प्रतियोगी छात्र की मौत

प्रयागराज,07 मई (हि.स.)। दारागंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह संगम स्नान करते समय डूबने से प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाया और शव खोजने में अतिशीघ्र कामयाबी मिल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

सिविल लाइंस सूरजकुंड चौकी के समीप रेलवे कालोनी निवासी अम्रीश दुबे (27) पुत्र अशोक कुमार दुबे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शनिवार सुबह अपने दोस्त के साथ संगम स्नान करने गया था, जहां उसका दोस्त घाट पर खड़ा हो गया और अम्रीश स्नान करने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आस पास के लोग उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खोजने के लिए गोताखोर लगाया और अतिशीघ्र खोज निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.